Tuesday, October 20th, 2026

भारत स्काऊट गाइड: दो दिवसीय फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम संपन्न

रायपुर
भारत स्काउट गाइड रायपुर जिला द्वारा वन ग्राम देवपुर में दो दिवसीय फिट इंडिया हीट कार्यक्रम का आयोजन 23 व 24 जनवरी को किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन स्काउट्स गाईड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर भी प्रकाश डाला,एक व्यक्तित्व पर चर्चा विषय पर पद्मविभूषण पंडित झाबरमल्ल शर्मा की  जयंती पर भी प्रतिभागियों ने व्याख्यान दिए।

रात्रि फायरकेम्प के शामिल होने राज्य आयुक्त विनोद चन्द्राकर  निकले केम्प के 10किलोमीटर पहले किसी आवश्यक कार्य की सूचना प्राप्त होने से वे शामिल नही हो पाए तो उन्होंने सन्देश प्रेषित किया,वक्त सन्देश का कार्यकम में वाचन किया गया। दूसरे दिन प्रात: जंगल हाइक हुवा फिर 3 घण्टे के सेमिनार में स्काउटिंग ,राज्य पुरस्कार, प्रधानमंत्री पुरस्कार उपराष्ट्रपति ,एवम राष्ट्रपति पुरस्कार पर चर्चा हुई।गोपाल वर्मा एल टी,मनोज वर्मा एल टी मृत्युंजय शुक्ल एवम अभिलाषा शुक्ल ए एल टी ,सुसाइना श्रीमती परवीन, दिलीप पटेल आदि ने व्याख्यान दिए। रात्रि में केम्पफायर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता सन्देश भी दिया गया।धरसींवा एवं आरंग विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गोस्वामी चौहान शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्काऊट गाइड फेलिशिप की भी सहभागिता रही ।फेलिशिप के कोषाध्यक्ष अखिलेश आमदे,गोवर्धन सहुआनन्द पांडे भी उपस्थित थे।कार्यक्रम सुरेश शुक्ला जिला मुख्य आयुक्त जिला संघ रायपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष फेलोशिप के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ जिसमे लगभाग 90 से अधिक लोग शामिल हुए।

 

#भारत स्काऊट गाइड

Source : Agency

पाठको की राय